मुंगेर, अप्रैल 22 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में मंगलवार को बीडीओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निशा राय की अध्यक्षता में प्रखंड के प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों के 92 प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। बैठक में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। बीडीओ ने स्व-जनगणना अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षा पोर्टल पर फोलिक एसिड गोली वितरण का डाटा समय पर अपलोड करने को कहा। उन्होंने आंगनबाड़ी की तर्ज पर विद्यालयों में पोषण पखवाड़ा चलाने पर जोर दिया। उन्होंने कक्षा एक में नामांकन शुरू होने की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- सेविकाओं को दी गई पोषण, स्वच्छता और सही खानपान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.