पूर्णिया, अप्रैल 22 -- धमदाहा, एक संवाददाता। आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने और लापरवाही बरतने के आरोप में बीकोठी एवं रूपौली प्रखंड की आठ महिला पर्यवेक्षिकाओं (एलएस) का वेतन स्थगित कर दिया गया है। यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा अनुपम ने आईसीडीएस की अनुमंडल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक के दौरान की। जानकारी के अनुसार बीकोठी प्रखंड की पांच महिला पर्यवेक्षिकाएं वनिता कुमारी, मीना कुमारी, पूजा कुमारी, विभा एवं स्वीटी कुमारी तथा रूपौली प्रखंड की तीन महिला पर्यवेक्षिकाएं सरिता कुमारी, बबीता कुमारी एवं पूनम कुमारी पर कार्रवाई की गई है। अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने बताया कि बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के चारों प्रखंडों के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं के साथ आठ प्रमुख बिंदुओं पर समीक्षा की गई। ...