जौनपुर, जनवरी 30 -- जौनपुर। कलक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सरिता सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में सरकार को सात मार्च तक मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम दिया गया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें न माने जाने पर आठ मार्च को प्रदेशभर की कार्यकर्ता लखनऊ कूच करेंगी और अप्रैल से पोषण ट्रैकर सहित ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। प्रमुख मांगों में डिजिटल कार्यों के लिए बेहतर स्मार्टफोन, मासिक डेटा भत्ता, प्रोत्साहन राशि को मानदेय में शामिल करना, किराए के भवनों का भुगतान सीधे मकान मालिक को देना, निजीकरण पर रोक तथा अतिरिक्त विभागीय कार्यों और उत्पीड़न से मुक्ति शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...