हल्द्वानी, अप्रैल 24 -- दीक्षा बिष्ट लमगड़िया हल्द्वानी। मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बुद्ध पार्क में चल रहा धरना शुक्रवार को 17वें दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरकार से मानदेय बढ़ाने की मांग दोहराई। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पर प्रदर्शन के दौरान हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट पहुंचे और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि 28 तारीख को होने वाली कैबिनेट बैठक में उनका ज्ञापन रखा जाएगा और उनकी मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी। धरने को वार्ड मेंबर रवि वाल्मीकि, बबली वर्मा, यूकेडी के नेताओं ने भी समर्थन दिया । यह भी पढ़ें- चम्पावत में आंगनबाड़ी वर्कर ने प्रदर्शन किया यह भी पढ़ें- मानदेय बढ़ाने की मांग पर धरना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.