चम्पावत, अप्रैल 19 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जिला मुख्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रविवार को अवकाश के बावजूद भी प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार पर चल रही हैं। उन्होंने शीघ्र मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। चम्पावत टैक्सी स्टैंड धरना स्थल पर रविवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। ब्लॉक अध्यक्ष गीता आर्या ने बताया कि कार्यकर्ता 24 हजार प्रति माह मानदेय देने, बायोमैट्रिक उपस्थिति की अनिवार्यता खत्म करने, सेवानिवृत पर दस लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि देने को लेकर कार्य बहिष्कार पर हैं। कहा कि ऐसा नहीं किए जाने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- चम्पावत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...