देहरादून, अप्रैल 16 -- पौड़ी। कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन गुरूवार को भी जारी रहा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता धरना स्थल पर मौजूद रहीं और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करती रहीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग उठाई। बीते गुरुवार से शुरू हुए इस धरने में कार्यकर्ता लगातार अपनी तीन सूत्रीय मांगों को उठा रही हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनका मानदेय 140 रुपये प्रतिदिन बढ़ाया जाए और केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रतिदिन बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा जाए। इसके साथ ही बिना किसी अतिरिक्त अर्हता के सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये का प्रावधान लागू करने की मांग भी दोहराई गई। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभाग द्वारा खाते से 300 रुपये की कटौती के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.