देहरादून, अक्टूबर 6 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका कर्मचारी यूनियन ने विभिन्न मांगों के निराकरण के लिए काबीना मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने जल्द ही मांगों के निराकरण की मांग की है।यूनियन की जिला अध्यक्ष रजनी गुलेरिया के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि मार्च 2024 में धरना-प्रदर्शन के दौरान सरकार ने कमेटी गठित कर मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया था, जो आज तक अधूरा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित कर न्यूनतम 26,000 रुपये वेतन देने, सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार ग्रेच्युटी व सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने, वर्ष में 20 दिन के आकस्मिक अवकाश के अतिरिक्त 10 दिन का मानदेय देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...