चम्पावत, अप्रैल 7 -- चम्पावत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार पर हैं। उन्होंने शीघ्र मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इधर यूकेडी ने उनके आंदोलन को समर्थन दिया है। चम्पावत टैक्सी स्टैंड के समीप धरना स्थल पर मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। संगठन जिलाध्यक्ष मीना बोहरा ने बताया कि प्रांतीय संगठन के आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्य बहिष्कार पर हैं। उन्होंने 24 हजार प्रति माह मानदेय देने और बायोमैट्रिक उपस्थिति की अनिवार्यता समाप्त करने, समय पर मानदेय देने, सेवानिवृत पर दस लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि देने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में संगठन की प्रदेश सदस्य विमला पन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.