देहरादून, अप्रैल 15 -- पौड़ी। कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन बुधवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। आंगनबाड़ी ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बीते गुरुवार से शुरू हुए इस धरने में कार्यकर्ता लगातार अपनी तीन सूत्रीय मांगों को उठा रही हैं। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि उनका मानदेय 140 रुपये प्रतिदिन बढ़ाया जाए और केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रतिदिन बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा जाए। इसके साथ ही बिना किसी अतिरिक्त अर्हता के सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये का प्रावधान लागू हो। इस मौके पर विभाग द्वारा खाते से 300 रुपये की कटौती के प्रस्ताव पर भी नाराजगी जताई गई। यह भी पढ़ें- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की उठाई मांग कहा कि इस तरह का कोई भी निर्णय शासनादेश (जीओ) जारी होने के बाद ही लागू किया जाना चाहिए। सा...