आगरा, जनवरी 29 -- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सरकारी कर्मचारियों का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू परमार ने किया। मंजू परमार ने कहा कि भारत सरकार द्वारा 2 अक्तूबर 1975 से संचालित समन्वित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) के अंतर्गत प्रदेश में लगभग पौने चार लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अल्प मानदेय पर काम कर रही हैं और बदहाली का जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने मांग की कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए वेतनमान, भविष्यनिधि, पेंशन, ग्रेच्युटी, महंगाई भत्ता और चिकित्सा अवकाश सहित सभी वैधानिक लाभ दिए जाएं। उन्होंने आंगनबाड़ी से मुख्य सेविका पद पर चयन व पदोन्नति में 50 वर्ष की आयु सीमा स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.