सीतापुर, मार्च 17 -- अटरिया, संवाददाता। अटारिया स्टेशन के पास टप्पेबाज ने झाड़ फूंक के बहाने आंगनबाड़ी कार्यकत्री के कान के कुंडल उतरवा लिए। इसके बाद वह चकमा देकर भाग निकला। पुलिस जांच कर रही है। अटरिया निवासी कलावती मंगलवार को पैदल घर जा रही थी। वह अटरिया स्टेशन से पहले पहुंची ही थी, तभी बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और उसे परेशान बताकर झाड़ फूंक कराने के लिए कहने लगे। वह जालसाज की बात में आ गई। जालसाज ने झाड़ फूंक के नाम पर महिला के कुंडल उतरवा लिए। जब तक कलावती कुछ समझ पाती दोनों युवक भाग निकले। थाना प्रभारी राकेश गुप्ता के मुताबिक घटना स्थल के पास के सीसीटीवी चेक किए जा रहे है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.