गंगापार, नवम्बर 29 -- परियोजना कौंधियारा की आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं करछना विधानसभा के भाग संख्या 159 की बीएलओ सरिता शुक्ल ने मतदाता सूची के डिजिटलाइजेशन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनके दायित्व क्षेत्र में कुल 957 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें से सभी 957 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन कार्य समय पर पूर्ण कर लिया गया है। इस उपलब्धि के साथ उनका कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो गया है। जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा ने सरिता शुक्ल को उनके उत्कृष्ट और समयबद्ध कार्य के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यों में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ऐसे प्रयास सराहनीय हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...