शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- शाहजहांपुर। मोहल्ला गदियाना निवासी 42 वर्षीय आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रीति की मौत के बाद मामला चर्चा में है। परिजनों का आरोप है कि वह बीते महीनों से एसआईआर कार्यक्रम के तहत बीएलओ की ड्यूटी कर रही थीं और लगातार काम के दबाव और विभागीय प्रताड़ना से बीमार थीं। ड्यूटी से मुक्त करने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। उनकी बेटी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर दुख व्यक्त किया, जो वायरल हो गया। इसके बाद अजय राय के निर्देश पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में शिष्टमंडल उनके घर पहुंचा और परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने मृतका की बेटी की फोन पर प्रदेश अध्यक्ष से बात कराई। शिष्टमंडल में फुरकान अहमद कुरैशी, अनिल श्रीवास्तव, गौरव त्रिपाठी, प्रत्यूष मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौज...