मुरादाबाद, दिसम्बर 21 -- मुरादाबाद। नगर और देहात क्षेत्र की नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री पोषण अभियान के मद्देनजर रविवार को प्रशिक्षित की गईं। पोषण ट्रैकर के संचालन और केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों के पोषाहार वितरण को लेकर ऑनलाइन प्रशिक्षित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय ने बताया कि बदले टास्क को देखते हुए टीम को प्रशिक्षित किया जा रहा है। पोषण कार्यक्रम की नई चुनौतियों को लेकर टीम ट्रेंड हो रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...