बहराइच, जून 23 -- बहराइच, संवाददाता। जिला कार्यक्रम अधिकारी का अपने आपको रिश्तेदार बताकर एक व्यक्ति की पत्नी को आंगनबाड़ी में कार्यकत्री पद में नाम आने का झांसा देकर धन हड़प लिया। जब महिला की नियुक्ति नही हुई तब धन वापसी को कहे जाने पर जानमाल की धमकी मिली। पीड़ित ने धोखाधड़ी, धमकी की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। विशेश्वरगंज थाने के गंगवल गांव निवासी दिनेश कुमार जायसवाल को गांव के ही एक युवक पूरन सिंह उर्फ प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि वह जिला कार्यक्रम अधिकारी का रिश्तेदार है। दिनेश जनसेवा केन्द्र चला रहे है। प्रवीन ने बताया कि दिनेश की पत्नी किरन का कार्यकत्री पद पर फार्म डाला गया था। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी कार्यकत्री पद दिलाने के नाम पर ठगी उसका नाम आ गया है। 96 हजार की डिमांड पर दो किश्तों 85 व 11 हजार की नगदी दे दी गई। जब काल लेटर...