बदायूं, मार्च 3 -- चोरों आंगनबाड़ी कार्यकत्री के बंद घर से 10 हजार रुपये की नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़िता ने पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। उझानी नगर के मोहल्ला नारायणगंज की प्रेम मिल कॉलोनी निवासी आंगनबाड़ी कार्यकत्री सीमा सक्सेना पत्नी शिशुपाल सक्सेना होली मनाने कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भकोरा अपने दोनों बे के साथ गई हुई थीं। दो मार्च की देर रात जब उनके बेटे विकास और अनुज घर पहुंचे तो बाहर के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। अंदर पहुंचने पर देखा कि छत के जाल का ताला टूटा हुआ था और नीचे कमरे में रखी अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के लॉकर में रखे 10 हजार रुपये, सोने का हार, चेन, तीन अंगूठियां व चांदी की दो जोड़ी पाजेब गायब थीं। इसके बाद विकास और अनुज ने पूरे मामले की जानकारी मां सीमा सक्सेना को दी। स...