लखनऊ, मार्च 8 -- UP News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम योगी ने कई बड़ी घोषणाएं कर दीं। सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से लेकर मेधावी बेटियों के लिए भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानजनक मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए कैशलेस इलाज देने की घोषणा की और पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मंच पर आयुष्मान कार्ड प्रदान किए। राज्य सरकार की इस योजना के तहत करीब 75 प्रतिशत अर्थात अब तक कुल 3 लाख 684 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए जा चुके हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को फिलहाल 5200 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। इसे बढ़ाने की तैयारी है। साथ ही कहा कि बेटियों के लिए बहुत जल्द 'लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना' लॉन्च करने वाले हैं। इसके पहले चरण में स्नातक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.