गंगापार, सितम्बर 9 -- नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारम्भ मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास अन्नपूर्णा देवी द्वारा बुधवार को वाराणसी से शुभारम्भ किया गया। जिसका सजीव प्रसारण सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर हुआ। इस अभियान के पहले दिन कोरांव विकासखण्ड मुख्यालय से मुख्य सेविकाओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने गांधी चौराहा तक रैली निकाली। जिसमें स्वास्थ व पोषण संबंधी संदेश देकर लोगों को जागरूक किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी योगेन्द्र कुमार दुबे व मुख्य सेविका विद्या ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में मुख्य रूप से मुख्य सेविका प्रियंका भारती, अम्बिका, जूही गुप्ता, साहिन, दामिनी तथा अनिल कुमार प्रथम सहायक शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: पोषण के प्रति जागरूकता को निकाली रैली यह भी पढ़ें- बेसिक स्कूलों की तर्ज पर आंगनबाड़ी क...