नोएडा, मार्च 8 -- ग्रेटर नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को सम्मानित किया गया। साथ ही विकास भवन में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को भी उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...