बदायूं, अप्रैल 28 -- बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से सोमवार को ब्लॉक सभागार में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक आशुतोष मौर्य और ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन बांटे। मोबाइल पाकर कार्यकत्रियों के चेहरे खुशी से खिल गये। सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक आशुतोष मौर्य ने कहा कि सरकार की मंशा हर काम को पारदर्शी और डिजिटल बनाने की है। स्मार्टफोन के माध्यम से अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को विभागीय सूचनाएं भेजने और लाभार्थियों का डेटा फीड करने में सुगमता होगी।ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण ने कहा कि तकनीक से जुड़कर कार्यकत्रियां और अधिक कुशलता से अपनी जिम्मेदारी निभा सकेंगी। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुषमा ...