बरेली, मार्च 30 -- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बांटे गए मोबाइल बरेली। वरिष्ठ संवाददाता कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाइल वितरित किया गया। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाइल और प्रशस्ति पत्र दिए जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अभी 208 मोबाइल आए हैं। भविष्य में शीघ्र ही शेष मोबाइल भी आएंगे। इस मोबाइल का उपयोग आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बच्चों की हेल्थ स्क्रीनिंग की रिपोर्ट ऑनलाइन अपडेट करने में करेंगी। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.