नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आज बड़ी सौगात मिल सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में भारी उत्सुकता है। माना जा रहा है कि सम्मान समारोह के मंच से सीएम योगी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए घोषणाएं कर सकते हैं। सबसे अधिक उम्मीद मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर है। इसके अलावा विभागीय योजनाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों को और बेहतर बनाने से जुड़ी घोषणाओं पर भी नजरें हैं। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में सीएम योगी कार्यकर्त्रियों को सम्मानित करने के साथ संबोधित भी करेंगे। अयोध्या मंडल की करीब 12 से 15 हजार कार्यकर्त्रियों के स...