कन्नौज, मई 8 -- तहसील के सभागार में आयोजित हाइटेक 5जी स्मार्टफोन वितरण समारोह में मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडेय ने कहा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं का समाधान जल्द होगा। विधायक ने कहा समाज की अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति से लेकर सरकार के लिए काम कर रहे कर्मचारियों तक सरकार की पूरी निगाह रहती है। मानदेय बढ़ाने की बात पर कहा कि आपके लिए कुछ न कुछ जल्द होगा। मैं आपकी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से लगातार बात कर रही हूं। समाधान अवश्य होगा। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने कार्यकत्रियों को बधाई देते हुए कहा उम्मीद है कि उनका मानदेय जरूर बढेगा। अपने नए स्मार्टफोन का प्रयोग स्वजनगणना में भी करें। सुपरवाइजर इस बारे में उनकी सहायता करें। इससे सरकार को भी लगेगा कि स्मार्टफोन का सदुपयोग हो रहा है। सीडीपीओ रमाकांति...