मुजफ्फर नगर, सितम्बर 9 -- मुजफ्फरनगर। अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका सम्मान समारोह का सीधा प्रसारण मुजफ्फरनगर के जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र स्थित मानेकशॉ सभागार में एलईडी के माध्यम से देखा गया। जनपद स्तर पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी और मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर ने संयुक्त रूप से एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री और 14 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 आं...