सिमडेगा, मार्च 1 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक कमला देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन मंत्री रामचंद्र गोप उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों की सेवा निवृति के बाद ग्रेच्युटी का लाभ मिले इसके लिए हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की गई है। उन्होंने कहा कि होली जैसे त्योहार में आंगनबाड़ी कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिलना घोर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने संघ के सभी सदस्यों से संगठित होकर एकजुट रहने की अपील की। मौके पर कुमुदनी कुल्लू, कुमुद खेस सहित संघ के सभी सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...