आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यसमिति भंग, तदर्थ कमेटी गठित
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय मजदूर संघ, बिहार प्रदेश ने बिहार प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की तत्कालीन प्रदेश कार्यसमिति को भंग कर दिया है। साथ ही संघ के सुचारू संचालन और आगामी सांगठनिक पुनर्गठन तक तदर्थ कमेटी गठित की गई है। इसमें लक्ष्मी कुमारी (सकरा) को अध्यक्ष, अंटू देवी (गायघाट) को महामंत्री और गीता भगत (मोतीपुर) को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, नीलू देवी, स्नेहलता कुमारी, इंदु कुमारी, पिंकी कुमारी और गुड़िया कुमारी को सदस्य बनाया गया है। कमेटी को संघ के दैनिक कार्यों, बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन और सांगठनिक निर्णयों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.