खगडि़या, जुलाई 25 -- बेलदौर । एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय के सामने स्थित एक निजी विवाह भवन में शनिवार को आयोजित बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का प्रखंडस्तरीय एक दिवसीय सम्मेलन में नई कमेटी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष उर्मिला कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में गठित पूर्व प्रखंड स्तरीय कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन चुनाव के द्वारा किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष पद पर बिंदु देवी, कोषाध्यक्ष के लिए वंदना भारती, महासचिव पद के लिए आशा कुमारी का चुनाव संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेमलता मिश्रा के निगरानी में संपन्न हुई। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के राज्य महासचिव कुमार विंदेश्वर एवं राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व एमएलसी उषा सहनी ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: गोगरी: मानदेय वृद्धि व ग्रेच्युटी की मां...