देहरादून, अप्रैल 29 -- उत्तराखंड की आंगनबाड़ी कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान प्रदेश की 36 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाने की घोषणा की। आंगनबाड़ी कर्मचारियों का मानदेय आखिरी बार मई 2021 में बढ़ा था। सत्र के दौरान विपक्ष ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों का मानदेय न बढ़ाने और शोषण करने का आरोप लगाया। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ियों में कार्यरत बहनों का मानदेय हमने ही बढ़ाया है और आगे भी बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं के प्रति संवेदनशील है। महिलाओं को हर मोर्चे पर आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। सरकार की नीतियों के कारण महिलाएं हर मोर्चे पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा हेतु 100...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.