हरिद्वार, मार्च 28 -- भारतीय जनता मजदूर संघ ने शनिवार को आंगनबाड़ी और आशा वर्करों के साथ ही भोजनमाताओं को श्रमिक का दर्जा देने की मांग उठाई। इस बाबत जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा गया। प्रदेश महासचिव प्रवीण कुमार और जिलाध्यक्ष पॉपिन कुमार मौर्य ने बताया कि ये महिलाएं स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में योगदान दे रही हैं, लेकिन स्थायी रोजगार, न्यूनतम वेतन, बीमा और सामाजिक सुरक्षा जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इन सबको श्रमिक का दर्जा दिया जाए। उन्होंने पीआरडी जवानों को 300 दिन रोजगार की घोषणा पर भी अमल की मांग उठाई। इस दौरान शेखर कुमार, तूफान कुमार, प्रवीण कुमार और देशराज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...