चंदौली, अप्रैल 23 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बाल विकास परियोजना अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने गुरुवार को विकास खंड के आठ आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं तीन सहायिकाएं अनुपस्थित पाई गईं। जबकि मुरकौल गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तक नहीं खुला था। इस पर सीडीपीओ ने संबंधित कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक दिन का मानदेय काटने तथा तत्काल प्रभाव से पीएलआई रोकने के निर्देश दिए।निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्र करनौल प्रथम की कार्यकत्री गीता देवी व सहायिका जीरा देवी अनुपस्थित मिलीं। वहीं ठेकहा केंद्र की सहायिका परवीन बानों भी गैरहाजिर पाई गईं। मुरकौल केंद्र की कार्यकत्री ममता और सहायिका साधना अनुपस्थित रही तथा केंद्र बंद मिला। इसके अलावा तियरा द्वितीय की कार्यकत्री प्रभावती बिना सू...