आंगनबाड़ियों का बढ़ा मानदेय, विकास भवन में हुआ सम्मान
बुलंदशहर, सितम्बर 8 -- बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार तथा महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विकास भवन सभागार में आंगनबाड़ी सम्मान समारोह एवं नवीन रेसिपी पर आधारित व्यंजन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा अयोध्या से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि की घोषणा का सीधा प्रसारण देखकर सभागार में मौजूद सभी कार्यकत्रियों के चेहरे खिल उठे। मंगलवार को विकास भवन सभागार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मीराज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, सीडीओ निशा ग्रेवाल व डीपीओ पूनम तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- यूपी के 15,438 आंगनबाड़ी केंद्र होंगे शिफ्ट, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.