आंख में मिर्ची झोंक मां-बेटी ने बेटे को पीटा
लखनऊ, मई 14 -- लखनऊ, संवाददाता।इटौंजा में मां ने होमगार्ड बेटी और अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने ही बेटे की लोहे की रॉड, डंडों से पिटाई की। चाकू से भी हमला किया। उससे पहले युवक की आंख में मिर्च का पाउडर झोंक दिया, जिससे वह कुछ देख नहीं सका। शोर सुनकर स्थानीय लोग आसपास जुटने लगे तो आरोपी हमलावर युवक को बेसुध छोड़कर फरार हो गए।इटौंजा के नेवादा निवासी उत्तम कुमार किराए पर कार चलाता है। वह बुधवार रात करीब 11 बजे घर लौटा था। घर का गेट खटखटाया। आरोप है कि गेट खुलते ही मां और बड़ी बहन ने आंख में लाल मिर्च का पाउडर झोंक दिया। वह कुछ समझ पाता उससे पहले मां रामादेवी और बड़ी बहन प्रियंका ने दो लोगों के साथ मिलकर उसे लोहे की रॉड, डंडों से बुरी तरह से पीटा।ग्रामीण जुटे तो स्कूटी से भागी मां बहनउत्तम कुमार का आरोप है कि जमीनी विवाद में उस पर हमला किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.