आंख में कीड़ा आने से बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकराई, वृद्धा की मौत
कन्नौज, अगस्त 19 -- कन्नौज। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर बुधवार दोपहर जसोदा टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार वृद्धा की मौत हो गई, जबकि उनका पौत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि बाइक चला रहे युवक की आंख में अचानक मच्छर आने से उसका संतुलन बिगड़ गया और बाइक डिवाइडर से जा टकराई। चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था अगर हेलमेट पहना होता तो शायद हादसा न होता। सदर कोतवाली क्षेत्र के कुसुमखोर गांव निवासी 60 वर्षीय कमरूलनिशा पत्नी मोहम्मद अयूव अपने पौत्र मोहम्मद शाद के साथ बुधवार दोपहर बाइक से कन्नौज जा रही थीं। जसोदा टोल प्लाजा के पास पहुंचते ही शाद की आंख में अचानक कोई बरसाती कीड़ा चला गया। इससे बाइक पर उसका नियंत्रण नहीं रहा और बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि युवक ने हेलमेट नहीं प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.