अमरोहा, नवम्बर 12 -- हसनपुर। दिल्ली ब्लास्ट में अशोक की मौत के बारे में उसकी हार्ट पेशेंट मां को सोमवार रात कोई जानकारी नहीं दी गई। मंगलवार सुबह देर से सोकर उठी और देखा तो आंगन में खासी भीड़ लगी थी। कफन में बेटे का शव लिपटा रखा था। माजरा समझ में आते ही मां बेहोश होकर गिर गई, काफी देर बाद होश आया। जानकारी के मुताबिक अशोक के पिता जगवंश गुर्जर की करीब 20 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। घर पर उसकी 65 वर्षीय मां सोमवती है, जो हार्ट पेशेंट बताई जा रही हैं। सोमवार रात घटना की जानकारी लेकर पहुंची पुलिस को वृद्धा के हार्ट पेशेंट होने का पता लगा तो कोई जानकारी नहीं दी गई। अशोक के तहेरे भाई एवं ग्राम प्रधान सोमपाल सिंह व परिवार के अन्य लोगों को पूरा माजरा बताया गया। सुबह में सोमवती ने आंगन में कफन में लिपटा बेटे का शव रखा देखा तो उसकी हालत खराब हो गई। वह ब...