गोंडा, फरवरी 6 -- यूपी में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए। कई ऐसे लोग भी थे जिनकी भूकंप के झटके लगने से कुछ ही मिनट पहले आंख खुली थी। उन्हें धरती हिलने का एहसास हुआ तो दहशत फैल गई। अपनी जान बचाने के लिए लोग घरों से बाहर के लिए दौड़ पड़े। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि भूकंप का केंद्र इटहिया नवीजोत गांव था। इसकी सूचना पर उन्होंने नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को मौके पर भी भेजा। कहीं से भी किसी प्रकार की हानि की सूचना नहीं मिली है। शुक्रवार सुबह सात बजकर 25 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.7 मापी गई। इटियाथोक के इटहिया नवीजोत में इसका केंद्र था। भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। गांव में लोकवाणी संचालक निक्कू दुबे ने बताया शनिवार सुबह जब भूकंप आए तो हम परिवार के साथ घर पर ही थे लेकिन भूकंप...