आंख के ऑपरेशन में प्राइवेट अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगा महिला ने लगाई गुहार
उरई, जुलाई 22 -- उरई। संवाददाता आंख के ऑपरेशन में प्राइवेट नेत्र अस्पताल में भारी रकम रकम लिए जाने के बावजूद सही से इलाज न किए जाने के आरोप लगाते हुए महिला ने रोशनी कम होने की शिकायत पर डीएम की चौखट पर जाकर गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने तुरंत एंबुलेंस बुला कर महिला को जिला नेत्र अस्पताल इलाज के लिए भेजा।शहर के काशीराम कॉलोनी उरई निवासी ब्रह्मा देवी 62 वर्ष पत्नी मुरली ने शिकायत करते हुए बताया कि हाईवे पर प्राइवेट अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन के लिए उससे 35 हजार रुपए लिए गए थे। लेकिन ऑपरेशन के बाद भी आंखों की रोशनी सही नहीं आई। महिला ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की चौखट पर जाकर गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने महिला की शिकायत पर तुरंत सरकारी एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला नेत्र अस्पताल में इलाज के लिए भेजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.