हल्द्वानी, अप्रैल 17 -- संतोष जोशी हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। रामनगर निवासी एक मजदूर की आंख के ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। परिजनों ने ऑपरेशन करने वाले निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए गुरुवार को पुलिस कोतवाली का घेराव किया। आक्रोशित परिजनों ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, वे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। शाम तक हुई वार्ता के बाद पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए।ग्राम जस्सा गाजा, रामनगर निवासी राजेश पुत्र रामबहादुर ने तहरीर देकर बताया कि 28 मार्च को गांव में ही उसके बड़े भाई 38 वर्षीय राजपाल की आंख में पत्थर तोड़ते हुए कंक्रीट लग गया। परिजन राजपाल को उपचार के लिए हल्द्वानी के ठंडी सड़क स्थित आंख के एक निजी अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर की सलाह के बाद सर्जरी कराई। इस दौरान तीन से चार बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.