लखीसराय, मई 23 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य मिशन के तहत शनिवार को सीएस कार्यालय में जिले के विभिन्न स्कूलों के चिन्हित आंख की रोशनी से पीड़ित बच्चों के बीच पावर युक्त चश्मा का वितरण किया गया।

चश्मा वितरण की प्रक्रिया डीपीएम सुधांशु नारायण लाल ने बताया सीएस डॉ जेपी सिंह के अध्यक्षता में चिन्हित बच्चों को उनके आंख की रोशनी के पावर के अनुसार चश्मा उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि आंखों की रोशनी से प्रभावित बच्चों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह सराहनीय पहल की गई। जरूरतमंद बच्चों के बीच निःशुल्क पावरयुक्त चश्मा वितरित किया गया।

स्क्रीनिंग अभियान स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूर्व में चलाए गए स्क्रीनिंग अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में बच्चों की आंखों की जांच की गई थी। जांच में जिन बच्चों की दृष्टि कमजोर पाई गई...