मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- कुढ़नी। आंख का ऑपरेशन कराने छपरा गई क्षेत्र की महिला जमीला खातून (55) की मौत हो गई। वह कुढ़नी थाना के रामचंद्रा निवासी मो. रियाजुल की पत्नी थी। परिजनों ने बताया जाता है कि ऑपरेशन के क्रम में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। उसका शव देर शाम घर पहुंचा। सूचना पर पहुंची कुढ़नी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- महिला की अचानक मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...