नई दिल्ली, फरवरी 10 -- साउथ के सुपरस्टार एक्टर अल्लू अर्जुन से मिलना कोई सपना पूरा होने जैसा हो सकता है। 'पुष्पा - द रूल' फेम एक्टर का औरा ही अलग है और उनका किसी फिल्म का हिस्सा होना उसके ब्लॉकबस्टर हिट होने की गारंटी माना जाता है। लेकिन क्या हो कि अगर आपको अल्लू अर्जुन से मिलने का मौका मिले और उससे पहले आपको नियम व शर्तों की एक लंबी लिस्ट पकड़ा दी जाए? जी हां, कुछ ऐसा ही दावा किया जा रहा है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक क्लिप में। यह एक पॉडकास्ट का हिस्सा है जिसमें एक ब्रांड स्ट्रैटजिस्ट बता रही हैं कि अल्लू अर्जुन से मिलने से पहले उन्हें कुल 42 'Dos and Donts' की लिस्ट पकड़ा दी गई थी।सुपरस्टार की आंखों में देखने की मनाही! आमतौर पर 350 CC की वाली बाइक बनाने वाली एक मशहूर बाइक ब्रांड की ब्रांड स्ट्रैटजी टीम का हिस्सा रह चुकीं कावेरी बरुआ...