नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- आंखों के नीचे काले घेरे हो जाने को ज्यादातर लोग कॉस्मेटिक की समस्या मानते हैं। लेकिन कई बार अंडर आई सर्किल आंखों के साथ की गई लापरवाही का नतीजा भी हो सकते हैं। आंखों के आसपास की स्किन जब काली हो जाती है तो उसे आंखों के आसपास के काले घेरे बोलते हैं। इन काले घेरों के होने के कारण और उपाय के बारे में बता रहे हैं आंखों के डॉक्टर आदित्य मोदी। इंस्टाग्राम पर पोस्ट वीडियो में उन्होने इन अंडर आई सर्किल से जुड़ी जानकारी शेयर की है।क्यों हो जाते हैं आंखों के नीचे काले घेरेजेनेटिक कारण कुछ लोगों के आंखों के नीचे काले घेरे का कारण जेनेटिक होता है। किसी के माता-पिता में से किसी एक को अगर आंखों के नीचे काले घेरे हैं तो वो स्किन की खासियत की वजह से ऐसा होता है। जो अपने पैरेंट्स से बच्चों को भी मिल जाता है और बिना किसी विशेष कारण...