आजमगढ़, जुलाई 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में वीबी-जी राम जी (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण) योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जॉब कार्डधारी श्रमिकों की ई-केवाईसी कराई जा रही है। ई-केवाईसी पूरी होने के बाद फर्जी श्रमिकों की हाजिरी पर रोक लगेगी और आंखों के मिलान (आई ऑथेंटिकेशन) के बाद ही उपस्थिति दर्ज होगी तथा मजदूरी का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए श्रमिकों के जॉब कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर को लिंक किया जा रहा है। जिले में अब तक 94 प्रतिशत सक्रिय श्रमिकों की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। एक जुलाई से मनरेगा के स्थान पर वीबी-जी राम जी (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण) योजना लागू कर दी गई है। जिले में वर्तमान में 4 लाख 86 हजार 762 जॉब कार्डधारक पंजीकृत हैं, जबकि 2 लाख 77 हजार 772 श्रम...