संवाद सूत्र, नवम्बर 8 -- बिहार के सीतामढ़ी जिले में प्रेम प्रसंग में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात रीगा थाना क्षेत्र के अन्हारी-सीतामढ़ी पथ पर भोरहा गांव की है। बदमाशों ने युवक की आंखें फोड़ दीं और गुप्तांग को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार सुबह भोरहा गांव स्थित हनुमान मंदिर से सटे उत्तर में उसका शव मिला है। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भोरहा गांव वार्ड 13 निवासी रामदेव महतो के 30 वर्षीय पुत्र बेचू महतो के रूप में की गई। बेचू का शव मुंह के बल नीचे पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं एफएसएल की टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- हत्या, ह...