अहोई अष्टमी आज, संतान की लंबी उम्र के लिए रखेंगी माताएं व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, तारों और चांद निकलने का समय
नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- Ahoi Ashtami 2026 Today: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर आज 1 नवंबर को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जा रहा है। संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना से माताएं यह व्रत रखती हैं। सुबह से ही घरों में पूजा की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। महिलाएं दिनभर व्रत रखती हैं और शाम को अहोई माता की पूजा करती हैं। इसके बाद तारों को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। अहोई अष्टमी का पर्व उत्तर भारत में विशेष रूप से मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अहोई माता की तस्वीर स्थापित कर विधि-विधान से पूजा करती हैं। पूजा में रोली, अक्षत, फूल, दीपक और भोग चढ़ाया जाता है। शाम को व्रत कथा सुनने की भी परंपरा है। मान्यता है कि अहोई माता की पूजा करने से संतान पर उनका आशीर्वाद बना रहता है।अहोई अष्टमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.