रांची, मार्च 14 -- इटकी,प्रतिनिधि। इटकी में बुधवार को अहीर उत्थान समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता किशोर गोप ने की। बैठक में जाति समाज को और आगे ले जाने के लिए सांस्कृति, राजनीतिक और आर्थिक सुदृढ़ करने पर चर्चा की गई। समाज के युवक-युवतियों को शिक्षित करने पर बल दिया गया। सर्व समिति से अहीर उत्थान समिति के पुनर्गठन का प्रस्ताव लाया गया। अगली बैठक एक अप्रैल को मोरो बोड़ेया गांव में होगी। इसमें प्रखंड अहीर उत्थान समिति का पूनर्गठन होगा। इसमें समाज के लोगों को भारी संख्या उपस्थित होने की अपील की गई। बैठक में मुख्य रूप से बबलू गोप, देव कुमार गोप, मंगल कुमार गोप, लोकेश गोप, गोविन्द यादव, बैजू गोप, रोहित गोप, महेश गोप, महिन्दर गोप, रामसुन्दर गोप सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...