कौशाम्बी, मई 31 -- मराठा साम्राज्य की महान रानी अहिल्या बाई होल्कर की 301वीं जन्म जयंती रविवार को कौशाम्बी क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। बिजिया बाजार स्थित हनुमान मंदिर से सुभाष पाल के नेतृत्व में शुरू हुई यह शोभा यात्रा डीजे की धुन पर बाइक रैली के रूप में निकली। यात्रा बैगवां तिराहा, मढ़ी, बारा, भीखा गर्ग का पूरा होते हुए सरायअकिल पहुंचकर समाप्त हुई। अहिल्या बाई होल्कर को भारत की महान वीरांगना, कुशल प्रशासिका, स्त्री शिक्षा की प्रबल समर्थक और भगवान शिव की अनन्य भक्त के रूप में याद किया गया। कहा गया कि उन्होंने कई मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया और न्याय व त्याग की मिसाल पेश की। यह भी पढ़ें- अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर निकाली शोभायात्रा शोभा यात्रा में क्षेत्र के दर्जनों गांवों से सैकड़ों की संख्या मे...