बहराइच, अप्रैल 12 -- प्रभु चरण स्पर्श से जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट होते हैं- अयोध्या प्रसाद पयागपुर, संवाददाता। नगर के रामलीला मैदान भूपगंज बाजार में श्रीराम कथा एवं गायत्री महायज्ञ चल रही है। रविवार को अहिल्या उद्धार की कथा सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये। गायत्री नव चेतना विस्तार केंद्र के तत्वावधान में आयोजित श्री राम कथा एवं गायत्री महायज्ञ में शांतिकुंज हरिद्वार से आये कथावाचक अयोध्या प्रसाद तिवारी ने मानव जीवन मे संस्कार और अहिल्या उद्धार की कथा सुनाई।उन्होंने कहा कि गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या जो देव राज इंद्र के छलवश अकारण ही अनैतिक आचरण की दोषी हो गई और पत्थर की शिला बन गई, जिसे श्री राम के चरण स्पर्श से पुनः नारी का रूप प्रदान हुआ। उन्होंने कहा कि श्री राम के चरणों के स्पर्श मात्र से व्यक्ति जन्म जन्मांतर के पाप से मुक्त हो जाता है...