दरभंगा, मार्च 28 -- कमतौल। मिथिला के प्रसिद्ध ऐतिहासिक व पौराणिक स्थल अहिल्यास्थान में चैत्र रामनवमी के अवसर पर आयोजित राजकीय मेले में शुक्रवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से पूरा क्षेत्र दिनभर भक्तिमय बना रहा। हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले में दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। अष्टमी से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था, जो नवमी के दिन चरम पर पहुंच गया। मेला परिसर, मंदिर प्रांगण, बाग-बगीचे से लेकर अहिल्यास्थान आने वाली सभी सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात तक बनी रही। रामनवमी के अवसर पर अहिल्या गहबर में बैगन का भार चढ़ाने की प्राचीन परंपरा निभाई गई। मान्यता है कि इस पूजा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं व त्वचा संबंधी रोगों विशेषकर मस्सों से मुक्ति मिलती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.