बरेली, जून 8 -- फरीदपुर, संवाददाता। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर फरीदपुर स्थित नवादा वन मार्ग पर नवनिर्मित 'लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर स्मृति द्वार' का भव्य उद्घाटन किया गया। इस स्मृति द्वार का निर्माण पूर्व विधायक स्वर्गीय श्याम बिहारी लाल की विधायक निधि से कराया गया था। जिसका लोकार्पण मुख्य अतिथि कुंवर महाराज सिंह ने किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि ने  लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलन करके किया। भारत तिब्बत सहयोग मंच, ब्रज प्रांत के अध्यक्ष शैलेंद्र विक्रम सिंह पाल ने कहा महापुरुषों की जयंती को हमें संकल्प दिवस के रूप में मनाना चाहिए।

समारोह में युवा भागीदारी इस दौरान भाजपा, पूर्व जिला अध्यक्ष,  वीर सिंह पाल ने युवाओं में जोश भरते हुए आह्वान किया कि युवा शक्ति एकजुट हों और राजनीतिक में सक्रि...