बुलंदशहर, जून 1 -- राजमाता अहिल्याबाई सेवा समिति द्वारा नगर स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मेधावियों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मीराज सिंह रहे। अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन नगर पालिका मंगतराम पाल ने की। कार्यक्रम में पाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहम प्रकाश पाल भी पहुंचे। वक्ताओं ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों, जनसेवा, सुशासन एवं लोककल्याणकारी कार्यों को स्मरण करते हुए इतिहास की जानकारी दी। नगर अध्यक्ष पाल समाज मेघ सिंह, जिला पंचायत सदस्य मंगल चपराना, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी, कुलदीप मोदी, राजवीर सिंह, महेश वर्मा,दया चरण पाल,छिददा सिंह, रामदास पाल, संजीव पाल,जय किशन पाल,जयसिंह पाल, सुनील पाल, महेंद्र पाल, राजन पाल, संसवीर पाल, मनोज पाल, कमलेश प...